दिल्ली में सनसनी! ऑटो चालक ने मकान मालकिन को लेकर यमुना में लगाई छलांग
नई दिल्ली: दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से एक शख्स ने रविवार को यमुना में छलांग लगा दी. 24 घंटे से अधिक हो जाने के बावजूद बोट क्लब और एनडीआरएफ की टीम व्यक्ति को नहीं ढूंढ पाई है और सर्च ऑपरेशन जारी है. रविवार को घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दिल्ली बोट क्लब की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. दिल्ली बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह 7:00 एक शख्स के यमुना में छलांग लगाने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची.
इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. व्यक्ति का नाम सोम सिंह नेगी और वह चंद्र नगर का रहने वाला है. पेशे से वह एक ऑटो चालक है. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सात बजे के करीब वह अपनी मकान मालकिन को लेकर किसी पार्टी से घर लौट रहा था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका मकान मालकिन से किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया.
इसपर सोम सिंह नेगी ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर ऑटो रोक दी और वहां भी दोनों के बीच झगड़ा हो रहा. इसी दौरान सोम सिंह नेगी ने यमुना नदी में छलांग लगा दी. पुलिस अधिकारियों का कहना है की व्यक्ति को ढूंढने के लिए यमुना नदी में तलाशी अभियान फिलहाल जारी है. उसको ढूंढने के लिए बोट क्लब की टीम के साथ एनडीआरएफ की टीम की भी मदद ली गई. उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किस बात के चलते व्यक्ति ने ऐसा कदम उठाया.

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर