मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के पीएम आवास के दो हितग्राहियों से की चर्चा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित 2500 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी की । छत्तीसगढ़ के विशेष आग्रह पर केंद्र सरकार ने ऐसे परिवारों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए हैं। कुल दस करोड़ रुपए आज हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई, प्रथम किस्त के रूप में 2500 परिवारों को 40-40 हजार रुपए जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने राशि अंतरण कार्यक्रम में मंत्रालय से वर्चुअली जुड़े 17 जिलों के हितग्राहियों से की बात, आवास निर्माण के लिए पहली किस्त मिलने पर बधाई दी।
कार्यक्रम में बस्तर जिले के लोहांडीगुड़ा विकासखंड के नक्सल पीड़ित मिनकेतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि अलनार बाजार में नक्सलियों द्वारा उनके बेटे की हत्या की गई थी। अभी परिवार में चार सदस्य हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के विशेष परियोजना के तहत आवास की पहली किश्त की राशि चालीस हजार मिलने की जानकारी देते हुए मिनकेतन को बधाई दी। साथ ही 2014 में आत्मसमर्पित किए हुए परदेसी को भी मुख्यमंत्री साय ने बधाई दी। मुख्यमंत्री ने परदेशी से जीवनयापन के लिए क्या करते हैं पूछने पर उन्होंने बताया कि खेती किसानी करते हैं। कार्यक्रम उपरांत कलेक्टर हरिस एस ने योजना के लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए खातों में अंतरित राशि का जल्द उपयोग कर बरसात से पहले निर्माण कार्य को पूर्ण करने की बात कही।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।