मुजफ्फरनगर में उबाल, पाक नेताओं के खिलाफ भड़का जनाक्रोश
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा देखने को मिल रहा है, जिसके चलते बुधवार को मुजफ्फरनगर में विजय हिंदुस्तानी नाम के एक युवक ने पाकिस्तानी राजनेताओं की शव यात्रा निकालते हुए ये घोषणा की कि जो भी व्यक्ति पाकिस्तान राजनेताओं की गर्दन काट कर लाएगा, उसको 10 करोड़ रुपए का वह इनाम देगा. विजय हिंदुस्तानी ने शव यात्रा पर पाकिस्तानी झंडा, पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष असीम मुनीर, हनिफ अब्बासी, बिलावल भुट्टो और ख्वाजा आसिफ के फोटो लगा रखे थे. इस शव यात्रा को लेकर विजय हिंदुस्तानी नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ मुजफ्फरनगर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा.
मुजफ्फरनगर जिला कलेक्ट्रेट में मीडिया से बात करते हुए विजय हिंदुस्तानी ने ऐलान किया कि जो कोई भी पाकिस्तान के इन सभी नेताओं की गर्दन काटकर लाएगा, उसे इनाम में वह 10 करोड़ रुपए की राशि देगा. विजय हिंदुस्तानी ने कहा कि 12 करोड़ की उसके पास संपत्ति है. वह अपनी सारी संपत्ति बेचकर 10 करोड़ की राशि उस व्यक्ति को देगा, जो इन सबकी गर्दन कलम करेगा. बता दें कि विजय हिंदुस्तानी नाम का ये युवक शामली जिले के वारसी गांव का रहने वाला है. देशभक्ति के चलते विजय ने अपने शरीर पर 267 शहीदों के नाम भी गुदवा रखे हैं.
विजय हिंदुस्तानी ने कहा कि पहलगाम में बेगुनाह को मारा गया. इससे पहले जवान शहीद होते थे, लेकिन अबकी बार सारी हदें पार कर दी पाकिस्तान ने. पाकिस्तान हमारे नागरिक और जवानों के ऊपर हमला करके परमाणु बम की धमकी दे रहा है. वहां का रक्षा मंत्री हो, रेल मंत्री हो या फिर सेना अध्यक्ष हो सब आंख दिख रहा है. विजय हिंदुस्तानी ने कहा कि मैं तो पाकिस्तान से कहना चाहता हूं कि अगर दम है तो आमने-सामने की लड़ाई लड़े.
विजय हिंदुस्तानी ने ये भी कहा कि जो इन चारों की गर्दन काटकर लाएगा, उसको 10 करोड़ का इनाम दिया जाएगा. मेरी 12 करोड़ की प्रॉपर्टी है. सब बेचकर दे दूंगा. इस तरह की गीदड़भभकी हमें बर्दाश्त नहीं होगी, क्योंकि हम कब तक सहेंगे. अबकी बार सारी हदें पार कर दीं इन लोगों ने. कश्मीर का सारा व्यापार ठप हो चुका है. कश्मीर में लाखों सैलानी हर हफ्ते घूमने जाते थे. कश्मीरी से पूछकर देखो इतने दिनों में अमन चैन आया था, लेकिन दोबारा फिर वही आतंकवाद नजर आ रहा है.

पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा