जिनके नेता आर्थिक अपराधों में जमानत पर हैं, वे न्यायालय के आदेश का मखौल उड़ा रहे:सिसौदिया
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने लोकायुक्त छापे की जद में आए सौरभ शर्मा को लेकर कांग्रेस पार्टी के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी के नेता विभिन्न आर्थिक अपराधों में स्वयं न्यायालय से जमानत पर बाहर हों और जांच एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हों, वे न्यायालय के आदेश का मखौल उड़ाकर अवमानना कर रहे हैं। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचिरियों पर सभी कार्रवाई भाजपा की डबल इंजन सरकार ही कर रही है। मीडिया में एक ही विषय पर कौन सुर्खिया बटोरेगा इसको लेकर कांग्रेस में होड़ मची हुई है। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जुटी है। कांग्रेस के जमाने में सीबीआई जैसी जांच एजेंसी निष्पक्ष जांच नहीं कर पाती थी। कांग्रेस शासनकाल में जांच एजेंसियां पिंजरे का तोता होती थीं, आज स्वतंत्र होकर जांच कर रही हैं, तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है।
भाजपा सरकार भ्रष्टाचार करने वालों को उनके अपराधों की सजा दिलाकर रहेगी
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सौरभ शर्मा मामले में कार्रवाई की है और मामले की तफ्तीश चल रही है। जमानत मिलने का यह मतलब कतई नहीं होता कि अपराधी अपने किए अपराध से मुक्त हो जाता है। उन्होंने ने कहा कि न्यायपालिका पर जनता और सरकार का पूरा भरोसा है। सौरभ शर्मा मामले में भी मध्यप्रदेश के सख्त एक्शन से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और भ्रष्टाचार के दोषियों को अपने किए की सजा न्यायपालिका से अवश्य मिलेगी।
जांच एजेंसियों पर सवाल उठाना कांग्रेस के पुरानी आदत है
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में रहती है तब जांच एजेंसियों का दुरूपयोग करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और देश की सभी जांच एजेंसियां निष्पक्ष रूप से बिना राग-द्वेष के अपना कार्य कर रही हैं। कांग्रेस तो ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो संविधान पर भी पूरी तरह से भरोसा नहीं करती तो उससे निष्पक्ष जांच एजेंसियों पर भरोसा करने की अपेक्षा करना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी या उसके नेताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है और हर भ्रष्टाचारी और अपराधी को उसके द्वारा किए गए अपराध की सजा दिलाकर रहेगी।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली