महिला क्रिकेटरों के केन्द्रीय अनुबंध में हरमनप्रीत सहित तीन खिलाड़ी ए ग्रेड में बरकरार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने साल 2024-25 सत्र के लिए अनुबंधित महिला क्रिकेटरों की घोषणा कर दी है। इस सत्र के लिए 16 खिलाड़ियों की अनुबंधित किया गया है। जिसमें कुल 16 प्लेयर्स को जगह दी गई है। तीन खिलाड़ी ए ग्रेड में हैं। वहीं ग्रे बी में 4 और ग्रेड सी में 9 खिलाड़ी रखे गए हैं। इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को लगातार प्रदर्शन की बदौलत ग्रेड ए में रखा गया है। वहीं रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शैफाली वर्मा सभी को ग्रेड बी में रखा रखा गया है जबकि यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर को सी ग्रेड में रखा गया है। । भारतीय टीम श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के साथ 27 अप्रैल से शुरू होने वाली एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका से खेलेगी। भारतीय टीम इस सीरीज से महिला विश्व कप 2025 की तैयारी कर रही है जिसका आयोजन इस साल के अंत में भारत में ही होगा।
सूची :
ग्रेड ए : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा
ग्रेड बी : रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा
ग्रेड सी : यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर।

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति