दिग्विजय सिंह का सरकार पर निशाना, बोले- अस्पतालों में जांच मशीन नहीं, एयर एम्बुलेंस क्या देंगे
मुरैना: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को मुरैना पहुंचे. जहां वे पुलिस परेड मैदान पर आयोजित रोटरी मेडिकल मिशन राहत शिविर-2 में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया की मध्य प्रदेश सरकार की एक ही उपलब्धि रही है, इसके राज में बजरी माफिया ही नहीं ठेकेदार भी करोड़पति और अरबपति बन गए हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा एयर एंबुलेंस को लेकर भी निशाना साधा.
दिग्विजय सिंह का सरकार पर आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कहा कि, "मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह से कमीशन खोरी में लिप्त है. जिला अस्पतालों में जांच मशीन की सुविधा तो है नहीं, और बात एयर एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने की करते हैं. यह सब कमीशन का चक्कर है. एयर एम्बुलेंस के लिए सरकार हवाई जहाज खरीदेगी, इसमें उसको मोटा कमीशन मिलेगा. उन्होंने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि, अव हवाई जहाज खरीदने की कोई आवश्यकता नहीं है. किसी भी एयर लाइन से टाई-अप करके यह व्यवस्था शुरू की जा सकती है."
एंदल सिंह कंसाना पर साधा निशाना
उन्होंने कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना पर निशाना साधते हुए कहा कि, "इनको में बहुत अच्छी तरह से जनता हूं. सरकार की एक ही उपलब्धि रही है, रेत कारोबारी व ठेकेदार अरबपति बन गए. मैंने ये भी सुना है की ऐदल सिंह कंषाना के घर के पास से गांजे से भरा ट्रक पकड़ा था. उन्होंने कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि, बीजेपी के किसी कार्यकर्ता को पुलिस पकड़ लेती है, तो उस पर छोड़ने के लिए दबाव बनने लगता है. इससे पुलिस का लॉ कमजोर हो जाता है. यदि पुलिस स्वतंत्रतापूर्वक कार्य करे तो कानून व्यवस्था में सुधार हो सकता है.

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति