पिंडदान नहीं कर पाए? इन 4 जगहों पर दीपक जला दीजिए, पितर हो जाएंगे प्रसन्न
हिंदू धर्म में चैत्र अमावस्या का दिन न केवल पितरों को समर्पित होता है, बल्कि इसे आत्मिक शांति और दिव्य ऊर्जा से भरपूर माना जाता है. इस दिन तर्पण और पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश यह कर्म न कर पाए, तो कुछ विशेष दीपक उपायों के माध्यम से भी पितरों का आशीर्वाद पाया जा सकता है.
उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज बताते हैं कि चैत्र अमावस्या 2025 में 29 मार्च को मनाई जाएगी. यह तिथि 28 मार्च की रात से शुरू होकर 29 मार्च की शाम तक रहेगी, परंतु उदयातिथि के अनुसार 29 मार्च को पूजा, दान और दीपदान करना शुभ होगा.
आचार्य भारद्वाज के अनुसार, यदि तर्पण या पिंडदान न हो सके तो चार स्थानों पर दीपक जलाने मात्र से ही पितरों और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है.
पहला दीपक – घर के मुख्य द्वार पर.
माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं. साथ में एक लोटा जल रखें और दरवाजा खुला रखें. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और लक्ष्मी जी का आगमन होता है.
दूसरा दीपक – दक्षिण दिशा में, घर के बाहर.
यह दीपक सरसों के तेल का होना चाहिए. पौराणिक मान्यता है कि अमावस्या की शाम पितर धरती से अपने लोक की ओर लौटते हैं. उन्हें मार्ग में प्रकाश मिले तो वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं.
तीसरा दीपक – पितरों की तस्वीर या स्मृति स्थान पर.
घर में जहां आपने पितरों की तस्वीर लगाई हो, वहां दीपक जलाएं. यह श्रद्धा का प्रतीक है और आत्मिक संबंध को मजबूत करता है.
चौथा दीपक – पीपल के वृक्ष के नीचे.
इस दिन पीपल की पूजा विशेष फलदायी होती है. पीपल के नीचे देवताओं के लिए तिल के तेल और पितरों के लिए सरसों के तेल का दीप जलाएं.
इन सरल लेकिन श्रद्धा से भरे उपायों से पितृदोष शांत होता है, और जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति का संचार होता है. दीप से न सिर्फ अंधकार दूर होता है, बल्कि आत्मा भी आलोकित होती है.

साइबर ठगी का नया जाल, डिजिटल अरेस्ट में फंसा परिवार, पत्नी की हालत गंभीर
नई रिसर्च ने बढ़ाई चिंता, बच्चों की सेहत पर गहरा असर
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत