जीवन मिशन के तहत इस्तेमाल होने वाले पाइपों में आग ,बुझाने के प्रयास जारी
मंदसौर. मंदसौर जिले के शक्करखेड़ी गांव में एक भंडारण इकाई में भीषण आग लग गई, जहां सरकार के जल जीवन मिशन के तहत इस्तेमाल होने वाले पाइप रखे गए थे। एएनआई से बात करते हुए इंस्पेक्टर प्रभात गौर ने कहा कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। इंस्पेक्टर गौर ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि जल जीवन मिशन के तहत इस्तेमाल होने वाले पाइपों में आग लग गई है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है।"
आग लगने की घटना पर मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने पीटीआई को बताया, "आग लगने की घटना शाम 6 से 6:15 बजे के आसपास हुई। WRD पाइप में आग लगने के कारण आग तेजी से फैल गई। फायर एंबुलेंस को तुरंत तैनात किया गया और अब आग लगभग पूरी तरह से बुझ चुकी है। आग को और फैलने से रोकने के लिए इलाके के चारों ओर खाई खोदी गई है। आस-पास के गांवों को भी घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। सौभाग्य से, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।"
सात गाड़ियां भेजी गई
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की वजह से काफी नुकसान हुआ है। यहां एक ठेकेदार का सामान रखा हुआ था। गोदामनुमा खुली जगह पर साथ बहुत सारे पाइप रखे हुए थे। चंद मिनट में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की वजह से उठा धुआं करीब 15 किलोमीटर दूर तक नजर आया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
कैसे लगी आग, अब तक नहीं जानकारी
आग क्यों लगी अभी इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। मामले में इंस्पेक्टर प्रभात गौर का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि जल जीवन मिशन के तहत इस्तेमाल होने वाले पाइपों में आग लग गई है। आग बुझाने के प्रयास देर रात तक भी जारी थे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
आस-पास के गांवों को दी सूचना
आग शाम को 6 बजे से 6-15 के बीच लगी। WRD पाइप में आग लगने के कारण आग तेजी से फैल गई। फायर एंबुलेंस को तैनात किया गया और अब आग लगभग पूरी तरह बुझ चुकी है। आग को फैलने से रोकने के लिए चारों ओर खाई खोदी गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से आस-पास के गांवों को सूचित कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए
शराब के नशे में चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा में मचा हड़कंप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिकी हमले से 5 ईरानी मारे गए—दावा