दिल्ली विधानसभा में प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, केजरीवाल की हार पर AAP के विधायक खुश
दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को मंत्री प्रवेश वर्मा के बयान के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला. प्रश्नकाल के दौरान प्रवेश वर्मा ने एक सवाल के जवाब में मंत्री प्रवेश वर्मा ने सदन में कहा कि केजरीवाल के हारने से AAP के विधायक खुश हैं. इस बयान के बाद खूब हंगामा देखने को मिला, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि उस विधायक का नाम सदन में बताया जाए. एक सवाल के जवाब में मंत्री प्रवेश वर्मा ने सदन में कहा कि आज विपक्ष के विधायक हमसे आकर कह रहे हैं कि उनके इलाके में पानी नहीं आ रहा. इनके विधायकों ने आकर कहा कि हम खुश हैं कि अरविंद केजरीवाल हार गए. आप के बहुत सदस्य जो मुझसे आकर मिले उन्होंने कहा कि आपको मेरी कसम मेरा नाम मत लेना.
मंत्री के इस बयान पर AAP विधायकों ने प्रवेश वर्मा के बयान का विरोध किया. संजीव झा ने कहा कि सदन में हवा हवाई बात नहीं होगी. आपको नाम बताना होगा कि किसने आपसे आकर बोला है. इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि अगर मैंने खुशी जाहिर करने वाले विधायक का नाम ले लिया तो कसम टूट जाएगी. बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे. यहां प्रवेश वर्मा चुनाव जीतकर आए थे.
महिलाओं पर 2500 रुपये देने पर क्या बोले मंत्री?
2500 रुपए को लेकर AAP विधायक सुरेंद्र कुमार की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि हमने इस काम के लिए बजट में 5100 करोड़ का प्रावधान किया है. 4 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है. हम जल्द से जल्द पैसे देंगे. आप आज समय सीमा की बात कर रहे हैं लेकिन आपको यह सवाल पिछले साल अपने तत्कालीन मुख्यमंत्री से भी पूछना चाहिए था. जिन्होंने बजट में घोषणा की थी एक हज़ार देने की.

सड़क दुर्घटना बनी जानलेवा, संतोष नायर की मौत से शोक की लहर
महंगे टिकट के साथ मिलेगा रॉयल एक्सपीरियंस, खाने से थीम तक सब यूनिक
नवकारसी विवाद पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर, इंदौर में बड़ा कानूनी एक्शन
नितिन नबीन बोले- NDA-BJP का बढ़ता दायरा, जनता के भरोसे की मिसाल
केरल में कांग्रेस गठबंधन का जलवा, जीत के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया
अब अपने जिले में पोस्टिंग पर रोक, नई ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी
संभल में बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर से 25 लोग घायल
पति के आरोपों के बाद पुलिस ने घटनाक्रम की पूरी कहानी बताई
कैश नहीं, डेटा बना निशाना! उज्जैन बैंक में अनोखी हाईटेक चोरी
लाल निशान में बंद हुआ बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट