छत्तीसगढ़ राज्य श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात: बैंक खातों में DBT के माध्यम से पहुंचेगी 40 करोड़ 48 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के श्रमिकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज 86,462 श्रमिकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 40 करोड़ 48 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी करेंगे। श्रम मंत्री देवांगन आज 27 मार्च को दोपहर 12 बजे नवा रायपुर स्थित बीओसी भवन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक लेंगे (तीर्थ दर्शन योजना 2025)। बैठक के बाद दोपहर 1 बजे श्रमिकों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी।
किन श्रमिकों को मिलेगा लाभ?
यह आर्थिक सहायता राज्य के पंजीकृत श्रमिकों (तीर्थ दर्शन योजना 2025) को प्रदान की जाएगी। डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) प्रणाली के तहत राशि सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में पहुंचेगी। इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उनके कल्याण को बढ़ावा देना है।
सरकार की श्रमिक हितैषी योजनाएं
छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के हित में लगातार कल्याणकारी योजनाएं (तीर्थ दर्शन योजना 2025) क्रियान्वित कर रही है। इससे पहले भी राज्य सरकार ने श्रमिकों को बीमा योजना, शिक्षा सहायता और स्वास्थ्य लाभ जैसी सुविधाएं प्रदान की हैं।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
एसिड हमलों पर SC की सख्त टिप्पणी, सजा बढ़ाने पर जोर
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े