"छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून का मसौदा तैयार, डिप्टी सीएम का बयान"
रायपुर: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को रोकने के लिए प्रदेश की विष्णुदेव सरकार जल्द ही सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है. इसकी जानकारी खुच गृह मंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी है. उन्होंने साफ कहा कि धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ में जल्द कड़ा कानून आएगा. अगले विधानसभा सत्र में धर्मांतरण पर कानून लाया जाएगा. मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर लगातार कानून लाए जाने की मांग चल रही है.
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि धर्मांतरण के विषय पर और उससे जुड़े सभी विषयों पर चर्चा जारी है.
जल्दी ही हम देश के सर्वोतम प्रावधानों के साथ विधानसभा में आएंगे. धर्मांतरण का विषय सामाजिक है. जो भी ऐसा कर रहे हैं, उन पर प्रावधान आने के बाद करवाई करने का अधिकार पुलिस को भी होगा
और प्रशासन को भी होगा.
कांग्रेस ने साधा निशाना
इधर, धर्मांतरण मामले में कांग्रेस ने सरकार से श्वेतपत्र की मांग की है. PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि धर्मांतरण पर BJP ने प्रदेश का माहौल खराब किया है. यह BJP की सिर्फ सत्ता पाने की राजनीति थी. BJP सरकार आने के बाद भी लगातार शिकायतें आ रही है. BJP के लोग लगातार कह रहे है हम कानून बनाएंगे. मैं पूछना चाहता हूं कानून कब बनाएंगे. सरकार को धर्मांतरण पर श्वेतपत्र लाना चाहिए.
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि धर्मांतरण को लेकर बीजेपी ने सत्ता में आने से पहले ही महोल बनाया. बस्तर का महोल खराब किया. सिर्फ सत्ता पाने के लिए ऐसा किया गया, लेकिन अब प्रदेशभर से शिकायतें आ रही है. केंद्र और राज्य हर जगह इनकी सरकार है. ये कानून बनाने की बात कर रहे हैं, केंद्र और राज्य में कानून कब बनाया जाएगा. बीजेपी के पास कोई कुद्दा नहीं है, इसलिए शर्म के नाम पर राजनीति करती है.

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
एसिड हमलों पर SC की सख्त टिप्पणी, सजा बढ़ाने पर जोर
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े