मध्य प्रदेश बजट सत्र का आखिरी दिन: आज की कार्यवाही के दौरान ध्यानाकर्षण मुद्दे उठाए गए
मप्र विधानसभा: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। 18 विधायकों ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखे हैं। आपको बता दें कि इस बार बजट सत्र के सबसे ज्यादा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आज की कार्यवाही के दौरान उठाए गए हैं। वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि आज का सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है। विधायकों ने जबलपुर नगर निगम में लीज को फ्री होल्ड में बदलने की प्रक्रिया में मनमानी किए जाने पर ध्यानाकर्षण किया है। निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा न होने पर ध्यानाकर्षण किया है। सतना मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट की डिजाइन बदलने पर सदन में ध्यानाकर्षण किया है।
सरकार लाएगी विधेयक
विधायकों ने प्रदेश में वनों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौसम आधारित फसल बीमा राशि न मिलने पर ध्यानाकर्षण किया है। साथ ही, प्रदेश में नए स्टेट हाईवे घोषित न किए जाने पर भी ध्यानाकर्षण किया है। आज 75 याचिकाएं पेश की जाएंगी। आज सरकार मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी विधेयक, नगर तथा ग्राम निवेश विधेयक 2025 लाएगी।

बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना
उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का जलवा, भारी अंतर से दर्ज की जीत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र