अयोध्या से नागपुर जा रही बस जबलपुर में पलटी, 3 की मौत 25 घायल
सिवनी/जबलपुर: बरगी थाना क्षेत्र के NH-30 रमनपुर के समीप सिलुआ घाटी में रविवार की सुबह सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और लखनादौन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जबलपुर में 2 यात्रियाओं और लखनादौन में एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसा अयोध्या से नागपुर जा रही एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से हुआ है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि ड्राइवर को झपकी आ जाने से हादसा हुआ है. बहरहाल, पुलिस मृतकों की शिनाख्त सहित अन्य जानकारी जुटा रही है.
यात्री बस रमनपुर सिलुआ घाटी में पलटी
बरगी थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक NH-30 रमनपुर घाटी में अयोध्या से नागपुर जा रही ‘राम रथ’ नाम की यात्री बस रविवार की सुबह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई, जिसे सुन आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बरगी पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकलवाया. मौके पर राहत और बचाव कार्य के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को मुख्य मार्ग से हटाते हुए घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज और लखनादौन के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
बरगी पुलिस ने बताया, " बस चालक को झपकी आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई. वहीं जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों में से 2 और लखनादौन के अस्पताल में भर्ती घायलों में से 1 यात्री ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. बता दें कि हादसे के बाद ज्यादातर मुसाफिर गहरे सदमें हैं. वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है. फिलहाल, पुलिस मृतकों की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है.

IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा का परचम, हर्षद परमार ने मारी बाजी
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान
जीत के बाद गरजे बाबर, बोले- हर फॉर्मेट में खेलने को तैयार हूं
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन के खिलाफ मनोज तिवारी का तीखा बयान
सलमान खान के करीबी का निधन, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
इसरो का बड़ा कारनामा, ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट लॉन्च
आसनसोल में TMC ऑफिस में तोड़फोड़, बम मिलने से हड़कंप