बबीता जी भोपाल में : तारक मेहता उलटा चश्मा में फेम बबीता जी 26 मार्च को भोपाल में
साधना एक्सप्रेस भोपाल। भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेतीचाँद के उपलक्ष्य में सिंधु सेना द्वारा दिनांक 26 मार्च को शाम 07 बजे भोपाल के लालघाटी स्थित स्वागत गार्डन में "एक शाम सिंधियत के नाम" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष इस आयोजन में मूनमून दत्ता (जिन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के नाम से जाना जाता है) बबीता जी को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया है, इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय युवा गायक जतिन उदासी (मुंबई) द्वारा सिंधी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जायेंगी, इसके अलावा मंकी मेन के नाम से पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गुजरात अहमदाबाद के जैकी वाधवानी को भी लोगों के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से इन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। सिंधु सेना के अध्यक्ष व इस कार्यक्रम के संयोजक राकेश कुकरेजा ने इस कार्यक्रम कि विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि इस वर्ष "एक शाम सिंधियत के नाम" कार्यक्रम सिंधियत के एक अलग ही समावेश में दिखाई देगा। भोपाल के इतिहास में पहली बार भगवान श्री झूलेलाल की महाआरती डमरू वादाको द्वारा बड़े ही भव्य स्वरूप में की जायेंगी, कार्यक्रम मे प्रवेश निशुल्क रहेगा। पारिवारिक वातावरण में स्वादिष्ठ व्यंजन एवं फायर शो का भी आयोजन किया गया है।

इसरो का बड़ा कारनामा, ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट लॉन्च
आसनसोल में TMC ऑफिस में तोड़फोड़, बम मिलने से हड़कंप
पांच राज्यों के रिजल्ट से पहले शेयर बाजार में रौनक, निफ्टी 24240 पार
20 हजार दुग्ध उत्पादकों के साथ बड़ा सम्मेलन, CM करेंगे उद्घाटन
प. एशिया तनाव बेअसर, भारत का मैन्युफैक्चरिंग PMI अप्रैल में 54.7
IPL फ्रेंचाइजी का सौदा विवादों में, क्या अटक जाएगा डील?
भारत-जमैका संबंध मजबूत, जयशंकर ने पीएम होलनेस से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल में भाजपा का जश्न, तमिलनाडु में DMK बैकफुट पर
जावेद अख्तर ने फिल्म ‘धुरंधर’ पर कही बड़ी बात, विवाद हुआ तेज
ड्रैगन का सख्त रुख, अमेरिकी पाबंदियों को बताया दखलअंदाजी