घर से सामान लेने गया बच्चा कुत्तों के चंगुल में फंसा, दर्दनाक मौत
यूपी के मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके में जंगली कुत्तों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. ताजा मामला कुन्दरकी थाना इलाके के ही मोहम्मद जमापुर गांव का है, जहां एक 7 साल के मासूम छात्र अब्दुल की कुत्तों के हमले में मौके पर ही मौत हो गई. बच्चा घर से चीज लेने के लिए निकला था. इसी दौरान जंगली कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. बच्चा जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग काफी घबरा गए. इस दौरान उन्होंने जब बच्चे की तलाश शुरू की तो उसका शव आम के बाग के पास खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला.
मुरादाबाद के कुंदरकी इलाके में एक सात साल के मासूम अब्दुल की कुत्तों के हमले में मौत हो गई. अब्दुल घर के पास ही सरकारी स्कूल में दूसरी क्लास का छात्र था. वह घटना वाले दिन स्कूल गया था और क्लास पूरी होने के बाद घर लौटा था. इसके बाद वह चीज लेने के लिए घर से निकला था. इसी बीच आम के बाग के पास उसे करीब एक दर्जन जंगली कुत्तों ने उसे घेर लिया. इसके बाद उन कुत्तों ने अब्दुल पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
खून से लथपथ मिला बच्चे का शव
चीज लेने के लिए घर से निकला बच्चा जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग काफी परेशान हो गए. घर वालों ने तुरंत बच्चे को ढूंढना शुरू किया. इस बीच देर शाम अब्दुल का शव खून से लथपथ आम के बाग के पास मिला. इसके बाद गांववालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मामले की जानकारी होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और उन्होंने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया. पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
कुत्तों के हमले में बच्चे की मौत
तमाम लोगों ने कुत्तों को वहां से भगा दिया था, लेकिन तब तक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के जमापुर गांव में तकरीबन 6:30 बजे एक बच्चे की डेड बॉडी मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही कुंदरकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी. यहां एक 7 साल के बच्चा का शव मिला है. प्रथम दृष्टि या लग रहा है कुछ कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत हो गई है.
गांव में कुत्तों का आतंक
गांववालों के अनुसार क्षेत्र में जंगली कुत्तों का आतंक लंबे समय से है, आए दिन जंगली कुत्ते जानवरों को भी अपना शिकार बनाते रहते हैं. मृतक बच्चे के परिजन ने बताया गया कि बच्चा पढ़ने के लिए स्कूल गया था. स्कूल से घर आने के बाद बच्चा चीज लेने के लिए पैसे लेकर घर से निकला था. इसी बीच दुकान पर जाते समय पता नहीं वह कहीं निकल गया था. इसी बीच कुत्तों के हमले में उसकी मौत हो गई.

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल