10 साल की मासूम को भालू ने जबड़े में दबाया
रीवा : संजय टाइगर रिजर्व वन परिक्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के भानखड़िया गांव में 10 साल की बच्ची पर अचानक एक आदमखोर भालू ने हमला कर दिया. भालू बच्ची को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले जाने लगा था कि तभी उसके चाचा की नजर पड़ गई. इसके बाद चाचा बिना अपनी जान की परवाह किए भालू से जा भिड़ा.
आंगन में खेल रही थी बच्ची, अचानक आया भालू
घटना सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व स्थित जंगली इलाके से जुड़े भनखड़िया गांव की है. 10 वर्षीय बच्ची मनीषा के परीजन घर के पीछे कुछ ही दूरी पर महुआ बीनने के लिए गए हुए थे. इस दौरान खेल-खेल में बच्ची थोड़ा दूर चली गई. तभी एक आदमखोर भालू वहां पहुंचा और अचानक उसने बच्ची पर हमला कर दिया. भालू ने बच्ची को जमीन पर गिराकर उसे अपने जबड़े में फंसा लिया, उसके बाद उसे जंगल की ओर ले जानें लगा. तभी बच्ची के चीखने के आवाज उसके परिजनों को सुनाई दी.
चाचा ने दिखाई बहादुरी, भालू को खदेड़ा
घटना के कुछ ही दूरी पर मौजूद बच्ची के चाचा तोता सिंग ने बहादुरी दिखाई और एक डंडा लेकर भालू की तरफ दौड़ पड़ा. चाचा ने जब भालू को खदेड़ा तो वह मासूम को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया. हालांकि, भालू के हमले से बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई, जिसे तत्काल पास के ही अस्पताल में ले जाया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने उसे सीधी रेफर कर दिया. बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. चाचा के मुताबिक भालू ने बच्ची की एक आंख और चेहरे को काफी नुकसान पहुंचाया है.
जान बची, पर आंख और चेहरे को नुकसान
इस घटना में चाचा की तत्परता से मासूम की जान तो बच गई लेकिन उसकी एक आंख और चेहरे को भालू ने बुरी तरह से नोच लिया है. घटना को लेकर संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी ने बताया, '' सीधी जिले से एक घायल बच्ची को उसके परिजन गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे थे. बताया गया था कि किसी जंगली जानवर ने उसपर हमला करके उसे काटा है. उसके चेहरे पर गंभीर घाव के निशान थे.''
सीएमओ ने आगे कहा, ''डॉक्टरों की टीम ने तत्काल बच्ची को एडमिट करते हुए उसका उपचार शुरू किया. बच्ची को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है. उसकी हालत में सुधार है. उसे अंदरूनी चोटें तो ज्यादा नहीं आई है मगर एक आंख और चेहरा बुरी तरह घायल है. प्लास्टिक सर्जन और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बच्ची के इलाज में जुटी हुई है. परिजनों का कहना था की उस पर भालू ने हमला किया था. ''

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल