तेजस्वी की मां ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में बेटी और करण की शादी का किया खुलासा
‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात ‘बिग बॉस 15’ में हुई थी। शो के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद से तेजस्वी और करण एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब फैंस को इंतजार है कि यह क्यूट कपल कब शादी के बंधन में बंधेगा। तेजस्वी प्रकाश के पास इस सवाल का जवाब भले ही अभी नहीं हो लेकिन उनकी मां ने अपनी लाडली की शादी पर बड़ा अपडेट दे दिया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की मां ने क्या कहा है?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में हुआ खुलासा
जाहिर है कि तेजस्वी प्रकाश इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रही हैं। लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस की मां बतौर गेस्ट शामिल हुईं। पहली बार नेशनल टीवी पर दोनों मां-बेटी ने मिलकर कुकिंग की। शो के दौरान तेजस्वी की मां ने फाइनेंशियल इश्यू पर खुलासा कि जब उनका बुरा वक्त चल रहा था, तब उन्हें बच्चों को पालने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। एक्ट्रेस बताती हैं कि उनकी मां ने प्याज तक बेचे थे। इस दौरान दोनों ही इमोशनल हो जाते हैं।
फराह खान ने पूछा सवाल
दरअसल, फराह खान शो के दौरान तेजस्वी प्रकाश की मां से पूछती हैं कि वह बेटी की शादी कब करवा रही हैं? तेजस्वी की मां कहती हैं, ‘इसी साल हो जाएगी।’ ये सुनकर तेजस्वी हैरान रह जाती हैं। फराह खान और अन्य सेलिब्रिटी एक्ट्रेस को बधाई देने लगते हैं। तभी फराह खान मजाक करते हुए कहती हैं, ‘लड़के का नाम करण हो गया है न?’ इस पर एक्ट्रेस की मां हामी भरती हैं। फराह आगे कहती हैं कि यह खबर सुनकर एक शख्स को बहुत दुख होगा और वो शेफ विकास खन्ना हैं। वह कहेंगे कि शो छोड़कर क्या गया तेजस्वी के हाथ पीले हो गए।
तेजस्वी ने बताया था वेडिंग प्लान
बता दें कि पिछले एपिसोड में जब हिना खान आई थीं, तब उन्होंने और फराह खान ने तेजस्वी प्रकाश से पूछा था कि वह किस तरह की शादी करना चाहती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें सिंपल शादी करनी है। कोई तामझाम नहीं करना है। एक्ट्रेस ने कोर्ट मैरिज की तरफ इशारा देते हुए बताया था कि वह सिंपल शादी कर घूमना-फिरना चाहती हैं।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला