साध्वी बनी हर्षा रिछारिया ने संभल में दिया बड़ा बयान, कहा 'बेटियों को चांडाल बनाना होगा'
मॉडलिंग व एंकरिंग छोड़ कर साध्वी बनी हर्षा रिछारिया रविवार को संभल पहुंची. इस दौरान हर्षा ने बड़ा बयान दिया. कहा कि बेटियों को बेटी नहीं चांडाल बनाना होगा. महाकुंभ के दौरान निरंजनी अखाड़े में नजर आई हर्षा रिछारिया ने कहा कि धरती पर जब जब पाप बढ़ेगा, उसके विनाश के लिए भगवान नारायण का अवतार होगा. इसी संभल में अब भगवान क्लिक का अवतार होने वाला है. हर्षा रिछारिया ने कहा कि संभल की पवित्र माटी पर आकर वह धन्य हुई. संभल पहुंच कर हर्षा रिछारिया ने कार्तिकेय महादेव मंदिर, मनोकामना छैमनाथ मंदिर और कल्कि विष्णु मंदिर पहुंचकर दर्शन किए.
कहा कि वह यहां के सभी तीर्थ और कूपों के भी दर्शन करेंगी. उन्होंने कहा कि महाकुंभ में जाकर उनकी जिंदगी बदल गई. अब वह अपने धर्मशास्त्र और सनातन को जानने और सीखने निकली हैं. कहा कि वह अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानती है कि उन्हें संभल आने का मौका मिला. संभल पहुंचने पर हर्षा रिछारिया का भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर उन्होंने महाकुंभ की तारीफ की. कहा कि जिस प्रकार से महाकुंभ सेटेलाइट के जरिए दुनिया भर में फेमस हुआ, ठीक इसी तरह अपने संभल की ख्याति भी देश दुनिया तक जाएगी.
बेटियों को खुद अपनी रक्षा करनी होगी
इस मौके पर लव जेहाद और लड़कियों के सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बेटियों को बेटी के रूप में नहीं, बल्कि उन्हें चांडाल बनाकर रखना होगा. उनके भी मां-बाप पहले यही सोचते थे कि बेटी अकेली गई है, लेकिन जब हम अपनी रक्षा खुद करने का संकल्प लेंगे तो इस तरह की चिंता की जरूरत नहीं रहेगी. कार्तिकेय महादेव मंदिर में दर्शन के बाद हर्षा रिछारिया ने सनातनी भाई बहनों को तिलक कर मिठाई खिलाई. कहा कि भगवा रंग सनानत की पहचान है और इससे किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.
हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर उठाया सवाल
इस मौके पर उन्होंने संभल के सीओ अनुज चौधरी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने एक होली और 52 जुमा की बात कही थी. उन्होंने इस बयान पर हो रही राजनीति की आलोचना की. उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ अतीत में हुई हिंसा पर राजनीतिक दलों की चुप्पी पर भी सवाल उठाया. कहा कि यहां हिंदुओं के खिलाफ दंगे हुए, उन्हें जिंदा जलाया गया, ट्रेनें जलाई गईं. बावजूद इसके कोई राजनीतिक दल इसकी चर्चा करने को तैयार नहीं है. अब देश में सनातन वाली लहर चल रही है. यह बहुत बड़ा बदलाव है. इस बदलाव में हरेक सनातनी को हिस्सा लेना चाहिए.

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं