रोड साइड दुकान पर चाय की चुस्की लेते नजर आए मोहन यादव, सादगी की कायल हुई पब्लिक
खंडवा: मूंदी में संत दादागुरु की तृतीय चरण मां नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने चाय की दुकान पर चाय पी. उनके इस सरल और सहज अनोखे अंदाज के लोग कायल हो गए. इसमें देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने कार्यकर्ता और प्रशासनिक अमले के साथ चाय की दुकान पर खड़े होकर बेहद सरल और सहज अंदाज में चाय पी रहे हैं. इस दौरान प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी भी उनके साथ चाय का लुफ्त ले रहे हैं.
चाय की दुकान पर रुका सीएम का काफिला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अनोखा अंदाज मुंदी में देखने को मिला है. मूंदी में कार्यक्रम से लौटते वक्त उन्होंने अपना काफिला एक चाय की दुकान पर रुकवाया. उन्होंने बड़े ही सहज अंदाज में दुकानदार से चाय खरीद कर पी. उनका यह अंदाज लोगों को भा गया. इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मोहन यादव ने खुद अपने 'X' हैंडल पर चीय पीने का वीडियो शेयर किया है. सीएम ने मुंदी में आम लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं.
संत दादा गुरुजी की कुटिया का शुभारंभ
बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मूंदी में संत दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में शामिल होकर दादा गुरूजी से नर्मदा संरक्षण पर चर्चा कर आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने मूंदी में मांधाता विधायक नारायण पटेल के निवास पर संत दादा गुरुजी के ठहरने के लिए बनाई गई कुटिया का फीता काटकर शुभारंभ भी किया. इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पशु पालन एवं डेयरी राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित जन-प्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे.

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं