सैकड़ों महिलाओं ने रैली के रूप में निकल कर दिया क्लीन भोपाल ग्रीन भोपाल का संदेश
साधना एक्सप्रेस भोपाल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुनानक मंडल द्वारा क्लीन भोपाल ग्रीन भोपाल के संकल्प को लेकर गोल घर से महिला साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने किया। सांसद ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है एवं सब मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण कर रहे है जहाँ हर नारी को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा मिले। मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बताया सभी महिलाओं के अद्वितीय योगदान से समाज को संस्कार विचार और आकार प्राप्त होते है, उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और अदम्य साहस ने हर क्षण हमारे हृदयों को गौरवान्वित किया है। रैली में पार्षद श्रीमती प्रियंका मिश्रा, रीटा बजाज, सुमन कालरा, अनमोल बजाज,सुकांति ठकुरिया, राजकुमारी डागोर, सहित नारीशक्ति उपस्थित रही।

बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट