अयोध्या के दो धार्मिक स्थलों का होगा पर्यटन विकास, जयवीर सिंह ने किया ऐलान
लखनऊ। भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ आसपास के धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास का काम भी चल रहा है। अब गांव अबानपुर सरोहा और खिरौनी सुचिता गंज सोहावल को दो करोड़ की दो पर्यटन विकास योजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
इसमें से 1.20 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। अयोध्या के मसूदा विकासखंड के ग्राम अबानपुर सरोहा में 150 वर्ष पहले महंत रामदीन दास ने तपस्या की थी। इसलिए यह उनकी कुटी तपोस्थली के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर धार्मिक एवं पौराणिक है। यहां वर्ष में कई मेलों का आयोजन होता है, जिसमें स्थानीय, क्षेत्रीय एवं ग्रामीण लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
जारी रहता है श्रद्धालुओं का आवागमन
दीपोत्सव, चैत राम नवमी, सावन झूला मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहता है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण पर्यटन के तहत यहां थीमेटिक गेट एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
एक करोड़ रुपयों को मिली स्वीकृति
इसके लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। स्वीकृत राशि में यात्री शेड, कॉमन टॉयलेट, सैंड स्टोन फ्लोरिंग, स्टोन बेंच, गेट, साइनेज, सोलर लाइट आदि पर्यटक सुविधाएं आदि विकसित की जाएंगी। वहीं नगर पंचायत खिरौनी सुचिता गंज सोहावल का ज्वाला माता मंदिर एक प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल है।
भारी संख्या में आते हैं श्रद्धालु
हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने आते हैं। यहां के पर्यटन विकास के लिए भी लगभग एक करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं, जिससे यात्री शेड, शौचालय, इंटरलाकिंग, ड्रिकिंग वॉटर, पोस्ट स्टोन बेंच, साइनेज, सोलर लाइट व सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा।

निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में
मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना
देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
राहुल गांधी का बड़ा विरोध प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर रातभर धरने का ऐलान