CRPF जवान पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बंगरसिया स्थित सिविल कॉलोनी में बुधवार देर रात सीआरपीएफ जवान रविकांत वर्मा ने अपनी पत्नी रेणु वर्मा को गोली मार दी। घटना के बाद उन्होंने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 पर फोन कर हत्या की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो जवान का शव भी खून से लथपथ पड़ा मिला। पत्नी का शव भी पास में ही जमीन पर पड़ा था। पुलिस को पास में ही इंसाफ राइफल और आठ कारतूस पड़े मिले। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये है पूरा मामला
घटना मिसरोद थाना क्षेत्र के कैपिटल ग्रीन सिटी की है, जहां सीआरपीएफ जवान रविकांत वर्मा ने घरेलू कलह के चलते पहले अपनी सर्विस गन से पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मकान मालकिन ने भी गोली की आवाज सुनी। इसके बाद आसपास के लोग तुरंत वहां जमा हो गए और सीआरपीएफ कैंप और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सबसे पहले पुलिस को दी सूचना
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पहले कांस्टेबल ने अपनी सर्विस गन से पत्नी को गोली मारी, फिर गोली मारने के बाद डायल 100 को सूचना दी। इतना ही नहीं उसने मकान मालिक को भी सूचना दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। कांस्टेबल और उसका परिवार भिंड का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह को वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के पीछे पारिवारिक कलह को वजह बताया जा रहा है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने