नगर पालिका करेली द्वारा गणतंत्र दिवस पर किया गया भव्य आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार ने ली परेड की सलामी
करेली: हरि विष्णु कामथ स्टेडियम करेली में जिले में अपनी अलग पहचान बन चुके सामूहिक संस्कृतिक गणतंत्र दिवस समारोह 2025 का आयोजन नगर पालिका परिषद करेली द्वारा किया गया आयोजन की शुरुआत में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार ने ध्वजारोहण किया उसके बाद मध्य प्रदेश गान का गायन बी.एस.स्कूल के छात्रों के द्वारा किया गया।उसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती सुशीला ममार ने किया विभिन्न स्कूलों के एनसीसी, स्काउट/गाइड बैंड ने अपना अपना प्रदर्शन कर परेड सलामी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार ने ली इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने सरस्वती पूजन किया व बी.एस.एल.स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती पूजन एवं नृत्य किया गया। उसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया तथा निर्णायकों का भी स्वागत पुष्प गुच्छ एवं शील्ड से सम्मान किया गया।
विशिष्ट जन रहे मौजूद
समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता नेमा, पार्षद श्रीमती ज्योति जैन,श्रीमती ज्योति सोनी,श्रीमती राजकुमारी सोनी,श्रीमती संगीता शैलजा शर्मा,श्रीमती प्रिया भसीन,श्रीमती सरला झरिया,श्रीमती प्रीति रघुवंशी,अनिल दुबे,पुरुषोत्तम चौरसिया,खालिक कुरेशी,सुरेश ठाकुर,संजय जैन,हेमंत मेहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर, अधिकारी /कर्मचारी भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी,वरिष्ठ सत्य प्रकाश साहनी जगदीश मिश्रा,सुरेश नेमा,किशन रघुवंशी,सुरेंद्र मोहन नेमा,रजत चौहान,उपेंद्र काले,बसंत तिकनाथ,स्वतंत्र पटेल,संदीप ममार,नगर के जनप्रतिनिधि गण,नागरिक गण,पत्रकार बंधु स्कूल के छात्राएं समस्त स्टाफ सहित उपस्थित रहे। मंच संचालन शिक्षक राजेंद्र शर्मा,आशीष दुबे ने किया आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष रजत चौहान ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी सहभागी पुरस्कृत
सांस्कृतिक कार्यक्रम में खजांची रामकली बाई स्कूल करेली के लोकगीत,दक्ष स्कूल सामूहिक नृत्य जय जवान जय किसान,डॉ. के.एल. पपनेजा सामूहिक नृत्य देश भक्ति गाना,बी.एस.एल. स्कूल सामूहिक गुजराती नृत्य, रेवा श्री पब्लिक स्कूल करेली सामूहिक गायन हम सब भारतीय है,सरस्वती इंग्लिश स्कूल बसखेड़ा सामूहिक नृत्य, अवोर्ड स्कूल नृत्य,ठाकुर निरजन स्कूल सामूहिक नृत्य,सी.एम.राइज स्कूल करेली सामूहिक नृत्य,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सामूहिक गीत,महाराणा प्रताप स्कूल करेली डांस राधा कैसे न जले,कारमेल स्कूल करेली द्वारा सामूहिक नृत्य किया गया जिसमें सभी सहयोगिता करने वाले स्कूलों को नगर पालिका ने शील्ड प्रदान की प्रदान की।
मेधावी हुए सम्मानित
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला करेली की छात्रा कु. जया मिश्रा पिता श्री सुरेन्द्र मिश्रा को 12वीं गणित संकाय में जिले की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु.प्रज्ञा पटेल पिता श्री मोहन कुर्मी खजांची रामकली बाई इंग्लिश स्कूल करेली दसवीं छात्र ने राज्य में आठवां स्थान प्राप्त किया। कु. भाग्यश्री कुशवाहा पिताश्री टीकाराम कुशवाहा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बस्ती 12वीं कला संख्या राज्य की मेरिट सूची में दसवां स्थान को प्रतिभा सम्मान शील्ड एवम प्रशस्ति पत्र दिया गया।
नगर गौरव दिवस रंगोली,स्कूलों प्रभात फेरी सम्मान
नगर गौरव दिवस पर राम मंदिर में बनाई गई कलाकृति से सुसज्जित संदेश देती इन रंगोलिया ने अलौकिक उत्साह का प्रदर्शन किया।जिसमें नगर की विभिन्न संस्थाओं एवं स्व.सहायता समूह ने सहभागिता की थी।जिन्हें शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया किया गया तथा नगर में हर मौसम चाहे बरसात हो गर्मी हो कडाके की ठंड हो सुबह 5:00 बजे से राम धुन निकलने वाली संकट मोचन हनुमान समिति हनुमान वार्ड करेली तथा प्रभात फेरी समिति करेली बस्ती को भी शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। तथा नगर गौरव दिवस पर सहयोगी स्कूलों का भी सम्मान किया गया।
उत्कृष्ट समाज सेवा सम्मान
संजू महाराज,बालकिशन होतवानी,सलीम मंसूरी ,ओम प्रकाश सोनी (समाज सेवा) हरिओम ममार एवं उनकी टीम, राजेश सोनी (मुक्तिधाम में सेवा कार्य)श्री प्रमोद नेमा(हरि विष्णु कामथ वाचनालय में सेवा कार्य)सलमान खान एवं टीम कब्रिस्तान में सेवा कार्य,आशु वाला नेमा,वीरेंद्र नेमा (गौ सेवा कार्य) तथा अनिल पालीवाल जी किरीट सावला जी समय को प्रतिवर्ष समय पर टैक्स चुकाने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
निर्णायकों के निर्णय
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में निर्णायक समिति में भरत नेमा, सेवा निवृत शिक्षक ,सफी मोहम्मद कुरेशी रिटायर डिप्टी कमिश्नर,आशीष अग्रवाल शासकीय अधिमान्य पत्रकार निर्णायक रहे।जिन्होंने बहुत ही बारीकी से निर्णय लिए गए। समिति निर्णय को घोषित किया गया जिसमें घोष दल में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला प्रथम,एन.सी.सी. में सी.एम. राइस स्कूल प्रथम, स्काउट में खजांची रामकली बाई स्कूल प्रथम, गाईड में खजांची रामकली बाई स्कूल प्रथम को शील्ड एवम प्रशस्ति पत्र,ऑल ओवर का पुरस्कार डॉ.के. एल.पपनेजा स्कूल को दिया गया जिसमें श्री राम लला मंदिर चित्र के स्मृति चिन्ह स्वरूप शील्ड देकर सम्मानित किया।

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
निवेशकों को बड़ा झटका! स्विगी के शेयर में तेज गिरावट, ये है पूरी वजह
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया