कुछ ही देर में पहुंचेंगे राहुल-खड़गे, आगमन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने एक्स पर लिखी ये बात
इंदौर: बाबा साहब अंबेडकर और बापू के नाम पर आज इंदौर में कांग्रेस की 'जय भीम, जय बापू, जय संविधान' रैली होने जा रही है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। एमपी कांग्रेस ने तस्वीरें शेयर कीं
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने राहुल-खड़गे के महू आगमन पर लिखा
'मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी जी, आप आज महू आ रहे हैं। महू में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक को जरूर देखें, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनवाया है। साथ ही बाबा साहब के स्मारक के सामने आंख बंद करके प्रायश्चित करें, क्योंकि आपने और आपकी पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है। आजादी के बाद दशकों तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन कांग्रेस ने न तो उनकी जन्मस्थली पर कोई आयोजन किया और न ही स्मारक बनाने की कल्पना की। जब मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. सुंदर लाल पटवा जी ने महू में स्मारक का भूमिपूजन किया। इसके बाद कांग्रेस की सरकार आई और वहां काम रुक गया। फिर भाजपा की सरकार आई और मैं मुख्यमंत्री बना, तब हमने बाबा साहब के सम्मान में दिव्य और भव्य स्मारक बनवाया। अब मध्य प्रदेश में अंबेडकर महाकुंभ का आयोजन होता है, जिसमें हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायी आते हैं, जिनके लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहने, खाने-पीने सहित अन्य उचित व्यवस्था कर रही है।

वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
करोड़ों के बजट पर CAG का शिकंजा, अप्रयुक्त राशि को लेकर उठे सवाल
बर्खास्तगी के अगले दिन जेल पहुंचा संविदा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में