पूर्वी दिल्ली में बैग में मिला जाली हुई हालत में महिला का शव, आरोपी की तलाश जारी
दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर जब दिल्ली में हाई अलर्ट था, उसी दौरान एक बैग में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला पूर्वी दिल्ली का है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक शख्स ने महिला की हत्या करके शव को बैग में भरा और फिर उस बैग को लेकर गाजीपुर थाना इलाके में पहुंचा। यहां आरोपी ने बैग में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और महिला की पहचान की जा रही है।
गाजीपुर में मिला जला हुआ शव
इस मामले में दिल्ली डीसीपी ईस्ट का कहना है, 'हमें सुबह करीब 4:10 बजे एक PCR कॉल मिली। जिसमें एक जले हुए शव के बारे में बताया गया। मौके पर पहुंचने पर हमने पाया कि शव पूरी तरह से जला हुआ है और शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर कहा जा सकता है कि मृतक की उम्र 20-35 साल के बीच है। चार टीमें जांच कर रही हैं।'
मृतक की उम्र 20-35 साल के बीच
इससे पहले 20 जनवरी को भी एक खबर सामने आई थी, जिसमें एक युवक अपनी कार में जली हुई अवस्था में मिला था। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके के पास एक 24 वर्षीय अनिल नाम का युवक अपनी कार में जली हुई अवस्था में मृत पाया गया था। यह घटना शनिवार रात हुई थी, जब पुलिस को तीन अलग-अलग पीसीआर कॉल मिलीं थीं। जिसमें गाजीपुर इलाके में आग लगने की घटना की सूचना दी गई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मारुति वैगन आर कार में आग लगी हुई थी और कार के अंदर अनिल का जला हुआ शव था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

NEET पेपर लीक पर सिंधिया का जवाब, दतिया उपचुनाव में BJP की जीत का किया दावा
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, 18 स्टेशन बंद; यात्रियों के लिए जारी हुई सूचना
वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित