राघव चड्ढा का दावा: दिल्ली में AAP की सरकार भारी बहुमत से बनेगी, जनता का समर्थन मजबूत
दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार श्री मुकेश कुमार गोयल के लिए रोड शो किया. इस रोड शो में हजारों लोग, विशेष रूप से नौजवान, माताएं और बहनें शामिल हुईं. जिन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत से जिताने का संकल्प लिया. रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि यह चुनाव दिल्ली की जनता खुद लड़ रही है.
समर्थन ने हमारी उम्मीदें और मजबूत की
राघव चड्ढा ने रोड शो के दौरान कहा, हमें जिस प्रकार से लोगों का समर्थन मिल रहा है. वह यह बताता है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली में फिर से भारी बहुमत से बनेगी. लोगों से मिल रहे प्यार, आशीर्वाद और समर्थन ने हमारी उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार की आगामी प्राथमिकताओं में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे.
रोजगार आने से होगा देश का विकास
राघव चड्ढा ने बेरोजगारी के मुद्दे पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार अगले 5 वर्षों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाएगी. उनका मानना है कि अगर युवाओं के हाथ में रोजगार आता है तो देश मजबूत होगा. उन्होंने यह भी बताया कि AAP ने दिल्ली के नागरिकों के लिए स्वच्छ पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं.
AAP अपने वादों को पूरा करेगी
राघव चड्ढा ने कहा कि हम जो कहते हैं, वह करते हैं. हम अपने वादों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. AAP पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली के नागरिकों से वादा किया है कि उनकी सरकार दिल्ली को एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध शहर बनाने के लिए कार्य करेगी, जिसमें रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्रमुखता दी जाएगी.

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक