मोनाली ठाकुर ने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को बताया झूठा, कहा- 'मुझे सांस लेने में....
जानी-मानी सिंगर मोनाली ठाकुर को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई. इसके बाद वे बेहोश हो गईं और उन्हें पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया. लेकिन अब मोनाली ठाकुर ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और इन्हें झूठा करार दिया है.
मोनाली ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करते हुए अपने हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरों को गलत बताया है. पोस्ट में उन्होंने ये भी साफ किया है कि उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है. सिंगर ने लिखा- 'डियर मीडिया और जो लोग मेरी हेल्थ के लिए फिक्रमंद थे, मुझे आशा है कि आप अच्छे हैं. मैं ये अनुरोध करने के लिए लिख रही हूं कि मेरी हेल्थ के बारे में कोई भी गलत खबर शेयर न की जाए.'
'संवार लूं' सिंगर ने आगे लिखा- 'मैं सभी के प्यार और फिक्र की सराहना करती हूं, लेकिन मैं ये साफ करना चाहती हूं कि मुझे सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है और मुझे किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है. वो गलत जानकारी है. मैं हाल ही में वायरल इन्फेक्शन/फ्लू से उबरने के लिए सही समय नहीं मिलने की वजह से अस्वस्थ महसूस कर रही थी. जिसकी वजह से ये फिर से शुरू हो गया और फ्लाइट्स के दौरान थोड़ा सीरियस साइनस और माइग्रेन की परेशानी और दर्द का की वजह बन गया. बस इतनी ही बात है.'
मोनाली ठाकुर ने आखिर में लिखा- 'मैं अब मुंबई वापस आ गई हूं, इलाज करा रही हूं, आराम कर रही हूं और ठीक हो रही हूं. मैं कुछ ही समय में बिल्कुल ठीक हो जाऊंगी. इसे इससे बड़ा न बनाएं, खासकर जब ध्यान फोकस करने के लिए और भी अहम चीजें हों. आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.'
बता दें कि मोनाली ठाकुर 21 जनवरी की शाम को कूच बिहार के दिनहाटा फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं. इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्होंने बीच में ही परफॉर्मेंस रोक दी थी.

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक