दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: बवाना, रोहिणी, करोल बाग, तुगलकाबाद और बदरपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी की है। इसमें पांच उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। बवाना, रोहिणी, करोल बाग, तुगलकाबाद और बदरपुर से क्रमश: सुरेंदर कुमार, सुमेश गुप्ता, राहुल धनक, विरेंदर बिधुड़ी और अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल 16 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी। उसमें मंगलवार को ही AAP छोड़कर पार्टी में शामिल हुए मुंडका विधायक धर्मपाल लाकड़ा व पार्षद राजेश गुप्ता का नाम भी शामिल था। AAP ने लाकड़ा को टिकट नहीं दिया था। कांग्रेस अब तक 68 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।
मंगलवार को जारी सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह को मॉडल टाउन से, भीष्म शर्मा को घोंडा से और पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान की पार्षद बेटी अरीबा खान को ओखला से उतारा गया है। अरीबा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की भतीजी हैं। धर्मपाल लकड़ा को मुंडका से जबकि मुबारिकपुर डबास वार्ड से पार्षद राजेश गुप्ता को किराड़ी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने गोकलपुर से उम्मीदवार बदला है। यहां प्रमोद जयंत के स्थान पर पूर्व पार्षद ईश्वर बांगड़ी को उम्मीदवार बनाया है।

11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
बदलते मौसम में खांसी-जुकाम का प्रकोप, बच्चे हो रहे ज्यादा प्रभावित
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित