योगा टीचर को शादी का झांसा देकर एम्स से पीएचडी कर रहे युवक ने किया दुष्कर्म
भोपाल। ऐशबाग पुलिसने योगा टीचर की शिकायतपर उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम किया है। पीड़िता जहॉ योगा क्लासेस चलाती है, वहीं आरोपी एम्स से पीएचडी कर रहा है। दोनों पहले एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, सालो बाद दोबारा मिलने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया, इसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस के अनुसार मिसरोद इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली 34 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने अनूपपुर जिले के एक शहर से योगा में पीएचडी कर रही है। बीते समय वह एक निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। उस दौरान उसकी दोस्ती कॉलेज में ही पढ़ने वाले दुर्जन सिंह यदुवंशी निवासी श्रीराम कॉलोनी मिसरोद से हो गई थी। कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद युवती योग की क्लासेस चलाने लगी वहीं दुर्जन एम्स में योग का प्रशिक्षक बन गया, साथ ही वह एम्स से पीएचडी भी करने लगा। एक ही पेशे में होने के चलते साल 2022 में दोनों एक बार फिर से संपर्क में आ गए। मिलने और बातचीत के दौरान उनके बची प्रेम-प्रसंग शुरु हो गया। आरोप है कि सितंबर 2022 में प्रेमी दुर्जन उसे घुमाने के बहाने ऐशबाग इलाके के अभिरुचि परिसर में रहने वाले अपने दोस्त के घर लेकर गया। यहां उसने युवती के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बना डाले। युवती ने जब उसका विरोध किया तब आरोपी ने उसे जल्द ही शादी करने का झांसा देकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी ने कई बार अलग-अलग जगहों पर युवती से संबंध स्थापित किए। आरोपी ने आखिरी बार पीड़िता से जून 2024 में शारीरिक संबंध बनाए। बीते दिनों युवती ने उस पर शादी करने का दबाव डालना शुरु किया तब पहलते तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टालने लगा। उसका बदला व्यवहार देख पीड़िता ने अधिक दबाव बनाया तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार करते हुए दुरियां बना ली। आरोपी ने उससे मोबाइल पर भी संपर्क करना बंद कर दिया। कई महीनो तक युवती उसे शादी के लिए मनाती रही लेकिन जब उसने साफ मना कर दिया तब पीड़िता थाने जा पहुंची। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी दुर्जन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना