भाजपा जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी, रीवा, सीधी समेत 15 जिलों में हुई नियुक्ति
भोपाल। प्रदेश में बुधवार को लगातार चौथे दिन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का सिलसिला जारी रहा। पार्टी ने रीवा, भिंड, सीधी समेत 15 जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। सीधी से देव कुमार सिंह नए भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए गए। वहीं बैतूल से सुधाकर पवार को जिम्मेदारी मिली है। भिंड से देवेंद्र नरवरिया को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मंडला से प्रफुल्ल मिश्रा को जिम्मेदारी मिली है। मुरैना जिले की कमान कमलेश कुशवाहा संभालेंगे। आगर से ओम मालवीय को नियुक्त किया गया है। नर्मदापुरम से प्रीती शुक्ला, रायसेन से राकेश शर्मा, उमरिया से आशुतोष अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। अलीराजपुर से सन्तोष परवल, रीवा से वीरेन्द्र गुप्ता, झाबुआ से भानू भूरिया, मंदसौर से राजेश दीक्षित और बड़वानी से अजय यादव एवं सिवनी से मीना बिसेन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया