दिल्ली में स्कूलों को बम धमकियों के पीछे NGO और राजनीतिक दल का लिंक
दिल्ली: दिल्ली में स्कूलों को मिल रही बम धमकियों के पीछे एक NGO और राजनीतिक दल का लिंक सामने आया है. यह जानकारी दिल्ली पुलिस की लंबी जांच के बाद मिली है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक उस NGO और राजनीतिक दल का नाम सार्वजनिक नहीं किया है. पिछले साल इन धमकियों ने अभिभावकों को परेशान किया और कई स्कूलों को छुट्टियां करनी पड़ीं. ईमेल के स्रोत का पता लगाना आसान नहीं था क्योंकि VPN का इस्तेमाल किया जा रहा था. लेकिन 8 जनवरी को एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके बाद एक नाबालिग का पता लगाया गया.
नाबालिग की भूमिका
जांच में पाया गया कि नाबालिग लड़की ने ये धमकी भरे ईमेल भेजे थे. अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग से पूछताछ के बाद उनकी जांच एक NGO और राजनीतिक दल तक पहुंच गई है. स्पेशल सीपी ने बताया कि उन्हें राष्ट्रविरोधी ताकतों के शामिल होने की आशंका है. जांच के दौरान जब आरोपी के परिवार की पृष्ठभूमि की पड़ताल की गई. तो पता चला कि उसके एक अभिभावक उस NGO से जुड़े हैं, जिसके राजनीतिक दल से गहरे संबंध हैं. यह NGO कई मुद्दों पर उस दल का समर्थन करता रहा है और अफजल गुरु की फांसी पर भी सवाल उठाता रहा है.
ईमेल की संख्या और आगे की जांच
अधिकारी ने बताया कि कम से कम 7 मौकों पर इसी नाबालिग ने ईमेल भेजे थे. एक बार 250 स्कूलों को एक साथ धमकी दी गई थी, और यह ईमेल भी उसी ने भेजा था. नाबालिग को खुद भी याद नहीं कि उसने कितनी बार धमकी वाला ईमेल भेजा है. NGO और राजनीतिक दल की भूमिका को लेकर अधिकारी ने बताया कि जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है और आगे भी पड़ताल की जा रही है.

पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
सरकारी आदेश का इंतजार, केस वापसी को लेकर क्या है पूरा कानूनी नियम?
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार