Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का फिर से बदलाव, बादल और हल्की वर्षा की संभावना
दिल्ली: मौसमी उतार चढ़ाव के बीच बुधवार को दिल्ली में मौसम फिर से करवट लेगा। दिन भर बादल छाए रहेंगे, शाम या रात के वक्त हल्की वर्षा भी हो सकती है। इससे पूर्व सुबह के समय ज्यादातर जगह घना और कहीं कहीं बहुत घना कोहरा भी हो सकता है। दिन में सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और 9'C रह सकता है। वहीं मंगलवार को दिन में चटक धूप खिली। इससे लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से भी राहत मिली। धूप के ही कारण अधिकतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिला। यह 21.2'C सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3'C ज्यादा था।
हवा में नमी का स्तर 100 से 59 %
वहीं न्यूनतम तापमान 8.9'C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5'C ज्यादा है। हवा में नमी का स्तर 100 से 59 % रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान 17.6'C पालम का रहा जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8'C रिज क्षेत्र का दर्ज हुआ। मंगलवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित रही। IGI एयरपोर्ट पर अल सुबह 4:30 बजे दृश्यता का स्तर शून्य दर्ज हुआ, जोकि कई घंटे तक बना रहा। वहीं सफदरजंग पर दृश्यता का स्तर सुबह 5:30 बजे 100 मीटर रहा।
दिल्ली के 18 इलाकों का AQI रहा ''बहुत खराब''
मंगलवार को दिल्ली का समग्र AQI 275 रिकॉर्ड किया गया। इस स्तर की हवा को ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले सोमवार को यह 248 रहा था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 27 अंकों की वृद्धि देखने को मिली। चिंता की बात यह कि शाम 4 बजे दिल्ली के 18 इलाकों का AQI ''बहुत खराब'' श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। वहीं पर गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा और कड़ी धूप निकली। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को कहीं कहीं हल्की बदली के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल ठंड से लोगों को राहत मिली है। बीते एक सप्ताह से पड़ रही ठंड से दो दिनों की धूप ने राहत दे दी है।

जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
सरकारी आदेश का इंतजार, केस वापसी को लेकर क्या है पूरा कानूनी नियम?