IND-ENG के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज, पहला मैच 22 जनवरी को
Ind-Eng T20 Series: भारत-इंग्लैंड सीरीज इस वक्त चर्चा में है। 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है। जिसकी कप्तानी सूर्यकुमार यादव को फिर से सौंपी गई है। इंग्लैंड ने तो पहले ही स्क्वाड की घोषणा कर दी थी। सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस के मैदान पर होगा। भारतीय टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। BCCI की कोशिश नई टीम बनाने की है। सीरीज का पहला मैच अब करीब आ रहा है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि सीरीज के मैच आप लाइव अपने टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड की टीमें होंगे आमने सामने
सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टीम इंडिया की कमान इंग्लैंड के खिलाफ संभालते हुए नजर आएंगे। टीम का ऐलान BCCI ने कर दिया है। वैसे तो T20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी होगी, लेकिन अभी केवल T20 इंटरनेशनल मैचों के लिए ही टीम की घोषणा की है। भारत और इंग्लैंड की टीम लंबे समय बाद आपसी सीरीज में हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। जल्द ही इंग्लैंड की टीम भारत आने वाली है। हालांकि BCCI ने पिछली सीरीज के बाद काफी बदलाव कर दिए हैं। ऐसे में टीम काफी नई सी दिख रही है।
स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे लाइव
इस बीच अगर मैच के लाइव टेलीकास्ट की बात की जाए तो इस सीरीज के राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। अगर आपको मोबाइल पर ही मैच देखना है तो फिर आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मैच का आनंद घर बैठे ले सकते हैं। हालांकि डीडी फ्री डिश पर भी मैच को लाइव दिखाया जाएगा।
भारत की T20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
इंग्लैंड की T20 टीम: जॉस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
रादुविवि में बड़ा प्रशासनिक बदलाव संभव, धारा 52 लागू करने की कवायद तेज
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे