दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, भीकाजी कामा में ऑडी ने कार को मारी टक्कर
नई दिल्ली । दिल्ली में सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव इलाके में शनिवार सुबह एक कार की मल्टी-पर्पज यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) से टक्कर होने के बाद एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, एमयूवी को टक्कर मारने वाला ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि धौला कुआं से आ रही एसयूवी और साउथ एक्सटेंशन से आ रही एक अन्य कार भीकाजी कामा प्लेस के पास टकरा गई। अभी तक की जांच के अनुसार, दोनों कारों में कोई अन्य सवार नहीं था। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ऑडी ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। अब तक की जांच के अनुसार, हादसे के वक्त दोनों कारों में ड्राइवर के अलावा कोई और नहीं था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑडी कार के ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। एक दिन पहले कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के कोहरे के चलते एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक छह वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें एक पिकअप आगे खड़े कैंटर में जा घुसा। इससे इसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के सहारनपुर निवासी इरशाद के रूप में हुई है। चांदहट थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार एक्सप्रेसवे पर हादसा छज्जुनगर से गाजियाबाद के बीच शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हुआ। यूपी स्थित जिला सहारनपुर के बन्हेड़ा निवासी इसरार अपने ही गांव के तालीम, मुद्दशीर व गंझेड़ी गांव निवासी इरशाद के साथ पिकअप से राजस्थान के सवाईमाधोपुर अमरूद लेने के जा रहे थे। इस दौरान मार्ग पर कोहरा अधिक था।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल