310 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल से लदा ट्रक जब्त, तीन दुकानें भी सील
अम्बिकापुर, अम्बिकापुर जिले की संयुक्त प्रशासनिक टीम ने फोर्टीफाइड चावल के अवैध भंडारण और परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कल खरसिया नाका स्थित साईं ट्रेडर्स में दबिश देकर 310 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल से लदे ट्रक को जब्त किया। यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित किया जाना था, लेकिन इसे अवैध रूप से लोड कराया जा रहा था। एसडीएम अम्बिकापुर ने बताया कि शुक्रवार को कार्रवाई जारी रखते हुए खरसिया नाका स्थित श्रीराम ट्रेडर्स और बंसल ट्रेडर्स में भी दबिश दी गई। जांच के दौरान साईं ट्रेडर्स में 8 क्विंटल, श्रीराम ट्रेडर्स में 130 क्विंटल और बंसल ट्रेडर्स में 45 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल का अवैध भंडारण पाया गया। प्रशासनिक टीम ने तत्काल चावल को जब्त करते हुए तीनों दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई में जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रंव, तहसीलदार उमेश बाज, नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव सहित मंडी और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। कलेक्टर विलास भोसकर फोर्टीफाइड चावल का अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि फोर्टीफाइड चावल पोषण बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया जाता है, जिसे पीडीएस के माध्यम से राशन कार्डधारी जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया जाता है।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल