दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 20°C, न्यूनतम 6°C रहने का अनुमान
दिल्ली: दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में हैं. दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान तक दिन भर चलने वाली शीतलहर और सुबह-शाम कोहरा लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है, जिसकी वजह से तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जा सकती है. दिल्ली में आज सुबह भीषण कोहरा है, जिसके चलते दृश्यता शून्य हो गई है. विभाग ने कोहरे को देखते हुए दिल्ली में आज येलो अलर्ट जारी किया है.
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 20°C और न्यूनतम तापमान 6°C रहने की उम्मीद है. वहीं 11 जनवरी को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. इसकी वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 17°C और न्यूनतम तापमान 9°C तक रह सकता है. वहीं दिल्ली में बीते कई दिनों तक सर्द हवाएं चलने के बाद गुरुवार दोपहर को धूप खिली और अधिकतम तापमान 21.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है.दिल्ली में दिन के समय आसमान साफ रहा और सुबह हल्का कोहरा छाया रहा.
बारिश होने का अनुमान
यूपी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने की उम्मीद है. राज्य के कई हिस्सों में 11-12 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. बारिश की वजह तापमान में थोड़ी कमी आएगी. बिहार में सर्द पछुआ हवाओं के कारण शीतलहर के हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक स्थिति में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं जताई है.
तापमान में दर्ज हुई गिरावट
कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है और घाटी में ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ है और तेज धूप निकल रही है, लेकिन घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है. उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है, जिससे कश्मीर में ठंड बढ़ गई है. विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के शिमला और ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान बर्फबारी का अनुमान जताया है.

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित