संकट में फडणवीस सरकार, दिल्ली पहुंचे अजित पवार ने शाह के सामने रखी अपनी बात
मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही सियासी विवाद थमा नहीं है। ऐसे ही आपसी अनबन के चलते राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। यह दौरा अहम माना जा रहा है क्योंकि धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है। बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है और इससे महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आया हुआ है।
महाराष्ट्र पुलिस ने हत्या मामले से जुड़े जबरन वसूली मामले में वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया है। कराड मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी हैं। खुद मुंडे ने भी इस बात को स्वीकार किया है। बीजेपी विधायक सुरेश धस लगातार मुंडे का जिक्र कर रहे हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की चुप्पी चर्चा का विषय है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार चुप क्यों हैं? जहां ये सवाल राजनीतिक गलियारे में हर कोई पूछ रहा है वहीं एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
मंत्री धनजंय मुंडे के इस्तीफे के लिए सभी पार्टी नेताओं का दबाव बढ़ रहा है ताकि संतोष दशमुख की हत्या की जांच निष्पक्ष रूप से हो सके। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले सभी पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने धनंजय मुंडे के इस्तीफे की भी मांग की। इसके बाद धनंजय मुंडे ने आनन-फानन में अजित पवार से मुलाकात की। इस्तीफे का दबाव बढ़ने के बाद धनंजय मुंडे ने मंत्रालय के हॉल में अजित पवार से मुलाकात की थी। इसके बाद चर्चा है कि अजित पवार अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। अजित पवार की अमित शाह से करीब 15 मिनट तक चर्चा हुई। प्रारंभिक जानकारी है कि यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में हुई है। दूसरी वजह ये है कि सुनेत्रा पवार को मिले सरकारी बंगले का निरीक्षण करने वह दिल्ली पहुंचे थे। धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर भी चर्चा होने की संभावना है। अजित पवार के साथ प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक