Reels का चढ़ेया बुखार, जिम्मेदारियों का भी भान नहीं, काम छोड़कर रील्स बनाने में व्यस्त रहती है एडीएम लक्ष्मी गामड़
नीमच: नीमच की अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ सुर्खियों में आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक गामड़ को रील बनाने का शौक हो गया है। ऐसे में वह दफ्तर का काम छोड़कर रील बनाती हैं। मामले की शिकायत एडवोकेट दर्शन शर्मा ने की है। दरअसल, एडीएम लक्ष्मी गामड़ का रील के प्रति प्रेम इतना बढ़ गया है कि वह अपना काम छोड़कर रील बनाने में व्यस्त रहती हैं। लोग उनसे मिलने के लिए दफ्तर के बाहर घंटों इंतजार करते हैं। अब यह शौक अफसर को महंगा पड़ गया है। एडवोकेट दर्शन शर्मा ने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव को शिकायत भेजी है। एडवोकेट ने एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
होमगार्ड जवानों ने बुनी खाट
एडीएम लक्ष्मी गामड़ पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं। उन्होंने बंगले की सुरक्षा में तैनात जवानों ने खाट बुनी थी। उन्होंने खुद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। हालांकि ट्रोल होने के बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया था। एडिशनल कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ को रील बनाने का शौक है। वह खाना बनाने से लेकर गाने तक की रील बनाकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करती हैं।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक