दिल्ली चुनाव के लिए BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश नेताओं के साथ आज करेंगे मीटिंग
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार गुरुवार को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश पदाधिकारियों और अलग-अलग चुनाव कमिटियों के प्रमुख के साथ मीटिंग करेंगे। मैराथन मीटिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी। मीटिंग पहले प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ होगी। उसके बाद एक-एक कर कमिटियों के प्रमुख के साथ मीटिंग का प्लान है।
नड्डा की प्रदेश नेतृत्व के साथ पहली बैठक
BJP सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बार चुनाव की तैयारियों को लेकर मीटिंग आयोजित हो रही है। जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हो सकती है। मीटिंग में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ AAP और कांग्रेस को चुनाव मैदान में घेरने की रणनीतियों पर भी विचार किया जाएगा और इस संबंध में प्लानिंग की रूपरेखा भी बनाया जाएगा। चुनाव के दौरान अलग-अलग मामलों को देखने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों ने जो अलग-अलग 40 समितियां बनाई हैं, उन समितियों के प्रमुख के साथ भी एक-एक कर बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिसमें समितियों ने चुनाव को लेकर क्या तैयारियां की हैं, इस पर चर्चा हो सकती है।
रैलियों और जनसभा को लेकर बनेगी योजना
सूत्रों का कहना है कि प्रदेश लेवल पर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के बाद शीर्ष नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए जो प्लान बनाए हैं, उसके बारे में भी प्रदेश पदाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। रैलियों और जनसभा के बारे में भी मीटिंग में चर्चा हो सकती है। शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम झुग्गी बस्ती विस्तारक अभियान के तहत झुग्गी बस्तियों के प्रधानों की एक सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा भी आगे का कार्यक्रमों के प्लान पर मीटिंग में विचार-विमर्श किया जाएगा।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक