प्रियंका गांधी ने कहा- बिधूड़ी का बयान बेहूदा, मुद्दों पर करें बात
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान को बेहूदा बताया और कहा कि फालतू की चर्चा करने से बेहतर है मुद्दों की बात की जाए। दरअसल बिधूड़ी ने सड़कों को लेकर विवादित बयान दिया था, जिस पर प्रियंका से सवाल किया गया, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियों तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि भाजपा नेता ने बहुत ही बेहूदा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के फिजूल बयानों पर चर्चा नहीं करना चाहिए। अब जबकि हमारे सामने दिल्ली विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में दिल्लीवासियों से जुड़े अहम मुद्दों की बात होनी चाहिए। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
जहां तक बिधूड़ी के विवादित बयान का सवाल है तो उन्होंने रविवार को कहा था, कि जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी गई हैं, वैसे ही कालकाजी में सभी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा। इस बयान के बाद कांग्रेस के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन जब प्रियंका गांधी से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि ऐसे बेहूदा बयान पर कोई चर्चा नहीं करनी चाहिए, और दिल्ली के असली मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिए।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक