पत्नी के बॉयफ्रेंड पर जानलेवा हमला कर भागा था पति
नई दिल्ली । दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पहले कुवैत से नौकरी छोड़कर आता है और तीन महीने तक अपनी पत्नी पर नजर रखता है। इसके बाद वह पत्नी के बॉयफ्रेंड को मारने का प्लान बनाता है। फिर वह पत्नी के प्रेमी पर जानलेवा हमला करता है और नेपाल भाग जाता। इसके बाद वह ये देखने दिल्ली वापस आता है कि प्रेमी मर गया या फिर जिंदा है। ये मामला दिल्ली के भलस्वा थाना क्षेत्र का है, जहां एक नेपाली नागरिक मुस्तफा की पत्नी दिल्ली में रहती थी। वह कुवैत में रहकर काम करता था। एक दिन उसकी पत्नी ने उसे तलाक के पेपर भिजवाए। पेपर्स देखते ही वह बौखला गया और कुवैत से नौकरी छोड़कर वह नेपाल आ गया। इसके बाद दिल्ली गया। वहां उसने पत्नी के घर के पास ही एक रूम लिया और वहां रहने लगा। मुस्तफा की पत्नी एक फैक्टरी में काम करती है, जहां उसकी पत्नी के साथ काम करने वाले एक युवक के साथ उसके अवैध संबंध का मुस्तफा को पता लगा। मुस्तफा ने तीन महीने तक पत्नी के पास कमरा लेकर उस पर नजर रखी। इसके बाद नवंबर 2024 को मुस्तफा ने मुकुंदपुर के रहने वाले पत्नी के प्रेमी पर जानलेवा हमला किया। उसने युवक पर कई बार चाकू से वार किया और हमला करने के बाद फिर से नेपाल भाग गया। इसके बाद मुस्तफा अब फिर से दिल्ली आया। ये देखने के लिए कि पत्नी का प्रेमी अभी जिंदा है या मर गया। जब उसने युवक को जिंदा देखा तो उसने फिर से हमला करने का प्लान बनाया, लेकिन इस बार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुस्तफा को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि हमला करने के बाद आरोपी ने कई मोबाइल और ठिकाने बदले, जिससे की पुलिस उसे न पकड़ा पाए।

मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव