नरसिंहपुर मे पत्रकार सुरक्षा क़ानून की मांग को लेकर मोर्चा का धरना, नर्मदांचल पत्रकार संघ ने दिया समर्थन
साधना एक्सप्रेस नरसिंहपुर
जिला मुख्यालय नरसिंहपुर के जनपद मैदान परिसर में विगत एक सप्ताह से चल रहे संयुक्त पत्रकार मोर्चा द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट सहित पत्रकार साथियों पर बिना किसी जांच के मामले दर्ज किए जाने को लेकर एवं पत्रकारों के सम्मान में हो रहे धरने में आज सोमवार को नर्मदांचल पत्रकार संघ जिला नरसिंहपुर द्वारा अपना समर्थन दिया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र मध्य प्रदेश में लागू होना चाहिए। संघ संरक्षक आशीष नेमा सहित राकेश सोनी, नरेंद्र रघुवंशी, अमित जैन, शरद सेन आदि ने उपस्थित होकर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर अभय वानगात्री, आशीष साहू, सुबोध नामदेव, प्रीतम रजक सहित जिला मुख्यालय एवं संपूर्ण नरसिंहपुर जिले से लगभग 100 से 200 पत्रकारों की उपस्थिति रही। साथ ही आज सोमवार को पत्रकार संयुक्त मोर्चा के धरना में अपना समर्थन देने के लिए नर्मदापुरम नरसिंहपुर क्षेत्र के लोकसभा सदस्य चौ. दर्शन सिंह, विधायक तेंदूखेड़ा विश्वनाथ सिंह मुलायम भैया, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजी. अभिलाष मिश्रा, महामंत्री डॉ. हरगोविंद पटेल सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

शहरी गैस नीति 2026 को मिली मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
ICC स्तर पर भी मामले पर नजर बनाए जाने की संभावना
Shaun Pollock ने RCB के सर्वश्रेष्ठ कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान
मतदान की रफ्तार धीमी, TMC ने EVM को ठहराया जिम्मेदार
गंगा एक्सप्रेसवे से सियासी संदेश, पीएम मोदी ने सपा को घेरा
Ranveer Singh के साथ फिर बनेगी दमदार जोड़ी
द्वीप के विकास पर सवाल, राहुल गांधी बोले- यह विनाश है