पूर्वी दिल्ली में सड़क हादसे में यूपी पुलिस के ASI की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के टेल्को टी-पॉइट फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां हुए सड़क हादसे में यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की मौत हो गई है। हादसा बीती रात 10.35 बजे हुआ। बता दें कि 47 वर्षीय प्रदीप कुमार गाजियाबाद के ट्रैफिक सर्कल में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप कुमार स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से आनंद विहार ISBT से NH 24 की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टेल्को टी-प्वाइंट फ्वाईओवर पर उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यह हिट एंड रन का मामला है। वहीं घटनास्थल से पीले रंग के नंबर प्लेट का टुकड़ा मिला है, जिसमें नंबर प्लेट के कुछ नंबर लिखे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही भगौड़े वाहन चालक और वाहन की पहचान की जा रही है और आगे की जांच जारी है। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का सड़क हादसा देखने को मिला है। भारत सड़क हादसों के मामले में सबसे ऊपर है। यहां हर साल 1 लाख से अधिक लोगों की सड़क हादसे में मौत हो जाती है।

“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
गौ सम्मान आव्हान अभियान: गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
लोधी सम्मेलन में साथ दिखेंगे उमा प्रहलाद का शक्ति प्रदर्शन
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत